बिहार में एनडीए सरकार प्रगति पथ पर गतिमान, राज्य में 44 पॉलिटेक्निक संस्थान की शुरुआत : अरविन्द सिंह

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के पशुपालकों और युवाओं के लिए एनडीए सरकार बहुत जल्द नव द्वार खोलेगी।

अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार के 150 प्रखंडों में 600 सुधा बूथ खोला जाएगा और एक बूथ खोलने में 5 लाख रुपए का खर्च आएगा। इससे दुग्ध उत्पादन, पशुपालन और रोजगार में अप्रत्याशित वृद्धि होगी।

swatva

मखाना को जल्द ही मिलेगा जीआई टैग

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार प्रगति पथ पर गतिमान है। उन्होंने बताया कि बिहार के मखाना को बहुत जल्द वैश्विक पहचान मिलेगा इसके साथ ही मखाना को जल्द ही जीआई टैग भी मिलेगा। जीआई टैग मिलने से निर्यात में भी तेजी आएगी। इससे मखाना को विश्व में हर एक कोने में पहचान मिलेगी।

पटना पहुँचने में लगता है मात्र 5 घंटे

इसके साथ ही राज्य में सड़कों का महाजाल बिछा कर कन्नेक्टिविटी को भी दुरुस्त करने का काम एनडीए सरकार ने किया है। इससे सुदूर ग्रामीण इलाकों से भी पटना पहुँचने में अब मात्र 5 घंटे लगते हैं।

बिहार को पूर्वांचल से जोड़ने का काम

बिहार मे एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल में कोशी नदी पर 6 नए पुलों का  निर्माण कर पूर्वी मिथिला और पश्चिमी मिथिला के बीच बेटी-रोटी के संबंध को पुनर्जागृत किया। वहीं गंडक नदी पर 5 नए पुलों का निर्माण कर बिहार को पूर्वांचल से जोड़ने का काम किया है।

15 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना

अरविन्द ने कहा है कि सामाजिक परिपेक्ष्य में लोगों के जीवन में सबसे बड़ी भूमिका स्वास्थय व्यवस्था की होती है। एनडीए सरकार ने इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अस्पतालों के साथ-साथ 15 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई है।

बिहार में एनडीए सरकार ने जहां एक तरफ प्रारंभिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की कोशिश की, वहीं युवाओं को तकनीकी विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर दिया। राज्य में 44 पॉलिटेक्निक संस्थान की शुरुआत की। इस फैसले से युवाओं का कौशल विकास हुआ और वह सभी को  रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी अपनी भूमिका निभाने लगा हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here