कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा अनूठा चंद्रग्रहण, 580 वर्ष बाद खास संयोग

0

नयी दिल्ली : कार्तिक पूर्णिमा पर कल शुक्रवार 19 नवंबर को साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण बहुत खास और एक अहम खगोलीय घटना का कारण बनने वाला है। इस वर्ष का यह दूसरा चंद्र ग्रहण होगा और इसके ठीक 15 दिन बाद इस वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण भी लगेगा। कल 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 वर्षों बाद होने वाली खगोलिय घटना होगी क्योंकि इतने वर्षों के बाद लगने वाला यह सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

सुबह साढ़े 11 से लगेगा चंद्रग्रहण

भारत में इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब साढ़े 6 घंटे की रहेगी। पंचांग के अनुसार भारत में यह चंद्र ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और शाम 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में यह आंशिक चंद्र ग्रहण केवल असम और अरुणाचल प्रदेश में ही दिखाई देगा। जानकारी हो कि इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 1440 ई. में लगा था। ग्रहण काल अधिक या कम होने के बारे में खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा अपने परिपथ पर धरती से चंद्रमा की दूरी कम या ज्‍यादा होने के कारण होता है।

swatva

भारत के पूर्वात्तर राज्यों में दिखेगा

चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही यह ग्रहण दिखाई देगा। चूंकि भारत में यह चंद्रग्रहण आंशिक होगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। आंशिक ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में ही सूतक काल मान्य होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here