आंखे हुई जब चार,बंधे विवाह के बंधन में, डेढ़ वर्ष के बाद अपने मासूम पुत्र व पत्नी की कर दिया हत्या

0

नवादा : जिले के नारदीगंज ईंट भटठे पर काम करते-करते दो दिलों की आंखें चार हो गयी। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद विवाह के बंधन में बंध गये। उसके बाद हंसी खुशी के डेढ़ वर्ष बीत भी गया। इस बीच तीन माह पहले पुत्र रत्न की भी प्राप्ति हुई। लेकिन रविवार की रात बहशीपना का हद पार कर दिया और अपने मासूम पुत्र व पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के परमा पंचायत की पनछेका गांव में हुई।

ईंट भट्ठा पर हुई थी आंखें चार

बताया जाता है कि पनछेका गांव के छोटेलाल चौहान का 20 वर्षीय पुत्री पूनम देवी व उसका तीन माह का पुत्र विशाल कुमार की हत्या गला दबाकर कर दिया गया। हत्यारा मृतका का पति बलिराम सिंह बताया गया है। जो झारखंड राज्य के रांची जिलान्तगर्त कंडे गांव का निवासी है। वैसे वह मूलत: नालंदा जिले के परवलपुर थानांतर्गत फतेहपुर निवासी रवि चौहान का 25 वर्षीय पुत्र बलिराम चौहान बताया गया है। झारखंड में ईंट भटठा पर काम करता था।मृतका पूनम देवी भी ईंट भटठा पर काम करने के लिए जाया करती थी, इसी बीच दोनों के बीच आंखे चार हो गयी।

swatva

पारिवारिक रजामंदी से हुई थी शोभिया पर हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी

प्रेम प्रसंग होने के बाद डेढ वर्ष पूर्व दोनों परिवारों की रजामंदी से नवादा स्थित शोभिया पर हिन्दु रीति-रिवाज से विवाह कर दिया गया था। दोनों परिवार हंसी खुशी पूर्वक अपने रांची जिले के कंडे गांव में रह रहा था। इसी बीच धनतेरस के दिन पूनम अपने मैके पहुंची थी। उसके गोद में तीन माह का एक पुत्र विशाल भी था। शादी के बाद पहलीबार अपने मैके पनछेका आयी थी। वह कुछ दिन अपने मैके में रहना चाहती थी,उसके छोटेलाल चौहान व माता सरिता देवी भी अपनी बेटी के साथ छठपूजा तक रहने के लिए कह रही थी,ताकि पूजा के बाद ही इंर्ट भटठा पर काम करने के लिए जायेगी।

मेहनत मजदूरी करनी वाली के गरीब घर से थी पूनम

मेहनत मजदूरी करने वाले बेहद गरीब परिवार था,तभी तो गांव में एक झोपड़ीनुमा घर था,जहां सपरिवार रहते थे। पूनम बड़ी थी, वही उसकी छोटी बहन 8 वर्षीय कंचन कुमारी दो भाई में क्रमश;14 वर्ष का रोहित व 11 का बजरंगी कुमार था। मैके आने पर सपरिवार भी उसे देखकर खुश थे। इसी बीच भैयादूज के दिन शनिवार को बलिराम अपने ससुराल पनछेका पहुंचा,और रविवार को गौना कराकर इंर्ट भटठा पर काम करने के लिए ले जाने के लिए जिद करने लगा। लेकिन वह छठपूजा के बाद जाने के लिए जिद करने लगी। कही की मेरी मां पिता व अन्य की परिवार की इच्छा है कि छठपूजा के बाद यहां जायेगी। यह बात उसे नागवार लगा। रात मे दोनों पति पत्नी खाना खाकर अपने कमरे में चले गये,इधर, उसकी मां व अन्य परिजन भी दूसरे के घर में सोने के लिए चला गया।

पैजामें से गला दबाकर की गई विशाल और उसकी मां की हत्या

आरोपी बलिराम ने बताया जब पूनम को नींद आ गई तो उसे अपने पैजामें से गला दबाकर हत्या कर दिया,जब वह मर गयी,तो उसके बाद उसी पैजामें से विशाल को भी गला दबाकर जान मार दिया गया। घटना के बाद उसे मृत छोडकर भाग गया,लेकिन  पकड़़ा सोमवार की अहले से स्वजनों व ग्रामीणों को हादसे की खबर मिली,काफी संख्या में लोग इक्कठा हुए। और घटना की सूचना पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।

घटना के बाद स्वजनों में मातम छा गया। इस दोहरे हत्याकांड की खबर सुनकर आसपास के लोग हतप्रभ है।वैसे लोग चर्चा कर रहें है कि अंर्तजातिय विवाह हुआ है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here