31 अक्टूबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

आरा : भोजपुर जिले के शाहपुर थानान्तर्गत दूधघाट गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मायके वालों ने हत्या का आरोप पति, सास, ससुर, ननद तथा जेठानी पर लगाया है। मृतका पिता के अनुसार दूधघाट निवासी संजीव चौधरी द्वारा अपनी पत्नी सीमा देवी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। इस सम्बन्ध में मृतका के पिता उतर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थानान्तर्गत सुकरौली गांव के लालबाबू बिंदु ने शाहपुर थाने में 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि मृतका सीमा देवी का विवाह शाहपुर थानान्तर्गत दूधघाट निवासी मनटन चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी के साथ पिछले वर्ष 12 मई को संपन्न हुयी थी। गत 28 अक्टूबर को अचानक ससुराल वालों ने बेटी की तबियत खराब होने तथा शाहपुर अस्पताल में इलाज कराये जाने की सूचना दी। बाद में शाहपुर से आरा रेफर कर दिया गया है। इसके बाद 29 अक्टूबर की सुबह 4 बजे बेटी के मौत की सूचना दी गई।

swatva

मायके वालों ने कहा कि हमलोग आते है। इसके बाद ही शव की अंत्येष्टि होगी। लेकिन मायके वालों के पहुंचने के पूर्व ही ससुराल वालों द्वारा शव का अंत्येष्टि कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा जब जानकारी लेने दुधघाट गांव पहुंचे तो घर मे ताला बंद कर सभी आरोपी फरार मिले। उन्होंने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

ड्रग्स की खरीद-बिक्री में 11 के खिलाफ प्राथमिकी, नौ गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थानान्तर्गत गांगी इलाके में हेरोईन बरामदगी को लेकर पुलिस के बयान पर 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जिसमे से 9 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| गिरफ्तार लोगों में मुफस्सिल थानान्तर्गत दौलतपुर गांव निवासी विवेक कुमार, पटना के दानापुर थानान्तर्गत गोगई टोला निवासी चितरंजन कुमार, रोहित कुमार, विभूति नगर निवासी प्रकाश कुमार, बड़हरा के बिंदगांवा निवासी सूर्यदेव प्रताप सिंह, बबुरा निवासी रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, भातू चकिया निवासी शशिभूषण यादव और शिव नन्द किशोर राम हैं। इनमें हेरोईन के खरीदार और बेचने वाले भी शामिल हैं। पुलिस अब फरार चल रहे दो अन्य धंधेबाजों की धरपकड़ में जुटी है। इसके लिये छापेमारी की जा रही है।

कल शाम को गांगी इलाके मे छापेमारी कर पुलिस ने नौ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 15 ग्राम हेरोईन और सात लाख रुपये नगद बरामद किये गये थे। पूछताछ में सभी ने हेरोईन की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर मुख्य तस्कर और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान व धड पकड़ में जुटी है।

बता दें कि ड्रग्स के खिलाफ एसपी के आदेश पर जिले में अभियान शुरू किया गया है। इसे लेकर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। उसी क्रम में अभियान के पहले दिन गांगी इलाके में छापेमारी की गयी। इधर, एसपी विनय तिवारी ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जायेगा।

हर्ष फायरिंग पूरी तरह गैरकानूनी, जाना पड़ेगा जेल

आरा : भोजपुर में शादी-विवाह, बर्थ-डे सहित अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले सतर्क हो जायें। ऐसे करने वाले लोगों पर पुलिस की नजर एक बार फिर टेढ़ी हो गयी है। पुलिस अब हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी और कार्रवाई करेगी। ऐसा करने वालों पर प्राथमिकी की जायेगी और जेल भेजा जायेगा। इसे लेकर भोजपुर पुलिस ने जिलेवासियों से हर्ष फायरिंग नहीं करने की अपील की है।

कहा गया है कि अक्सर देखा जा रहा है कि जिले में शादी-विवाह, जन्मोत्सव, जुलूस, धार्मिक उत्सव सहित अन्य समारोह में कुछ लोगों द्वारा उत्साह में फायरिंग कर दी जा रही है। इससे जानमाल की क्षति तो होती ही है। साथ ही लोगों में भय और गुस्सा भी देखा जा रहा है। ऐसे में हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करना पूरी तरह गैरकानूनी है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुये फायरिंग करने वालों को जेल भेजा जायेगा। वही हर्ष फायरिंग में अगर लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई, तो अनुज्ञप्ति रद्द किया जायेगा। हर्ष फायरिंग में मौत होने पर सभी संबंधित पक्षों को जिम्मेदार बताते हुये केस किया जायेगा।

बता दें कि जिले में हर साल हर्ष फायरिंग में लोगों की जान जा रही है। शादी समारोह में खूब हर्ष फायरिंग की जाती है। एक बार फिर शादी-विवाह का मौसम शुरू होने वाला है। इसे देखते हुये पुलिस तैयारी में जुट गयी है। अभी कुछ रोज पहले ही तरारी प्रखंड इलाके में पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद हर्ष फायरिंग की गयी थी। उसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया था।

‘सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती मनी

आरा : स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री,संचार मंत्री,रियासत मामले के मंत्री,देश की एकता और अखंडता के प्रणेता भारत रत्न ‘सरदार बल्लभ भाई पटेल’ की 146 वीं जयंती को एकता दिवस के रुप मे भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।उक्त अवसर पर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अभिषेक राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैलीय चित्र पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने सरदार जी के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत मे स्वतंत्रता की साँस सरदार जी के कारण ही ले रहे है। 562 देशी रियासतो को भारत राष्ट्र मे मिला कर उन्होने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र मे पिरोकर एकता और अखंडता का अदभूत उदाहरण प्रस्तुत किया।आज तक विश्व मे ऐसा कोई ब्यक्ति या शासक पैदा नही हुआ जो बिना रक्त बहाए उतनी संख्याओ मे राज्यो को अपने राष्ट्र मे विलय किया हो।

तीन रियासत जुनागढ, हैदराबाद और जम्मू काश्मीर की मनमानी के बावजूद जुनागढ और हैदराबाद को भारत राष्ट्र मे एक वर्ष के अंदर मिलाना ऐतिहासिक रहा और यदि जम्मू काश्मीर का मामला प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पास नही होता और संयुक्त राष्ट्र संघ मे नही जाता तो लौह पुरूष द्वारा समस्या सुलझ गया होता, लेकिन उनके भारत के एकीकरण के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 मे जम्मु-काश्मीर से विशेष राज्य अधिनियम 370 और 35 क हटाकर पूरा किया।आज जम्मू काश्मीर और लद्दाख केन्द्र शासित राज्य बनकर भारत राष्ट्र के संघीय प्रणाली मे शामिल हो गया।सही मायने मे आज जम्मू काश्मीर आजाद हो गया।

बारदोली सत्याग्रह के सफलता के बाद महिलाओं द्वारा दी गई ‘सरदार’ की उपाधी सही मायने मे भारत के सरदार के रुप मे सिद्ध हुआ। अखंड भारत के परिकल्पना को साकार करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बनाकर विश्वस्तरीय पहचान दी। सरदार जी के विपरीत परिस्थिति मे उचित निर्णय लेने की क्षमता को हम सभी को जीवन मे ग्रहण कर ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

भाजपा विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर ठाकुर ने कहा कि सरदार जी एक बहुत अच्छे अधिवक्ता भी थे।वे एक कर्तब्यनिष्ठ राष्ट्रभक्त, राजनीतिज्ञ थे।उनमे नेतृत्व क्षमता गजब की थी।किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रहलाद राय ने उनके धार्मिक ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री का पहला निर्णय सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण था। उनके ब्यक्तित्व को हम सभी को धारण करना चाहिए।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here