‘प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सुविधा बढ़ा रही बिहार सरकार’

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सुविधा बढ़ा रही है। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बिहार में 21नये CNG स्टेशन दिसंबर तक राज्य में कार्यशील होंगे 38 CNG स्टेशन खोले जाएंगे। ये सीएनजी स्टेशन बिहार के रोहतास, समस्तीपुर, जहानाबाद, भोजपुर, वैशाली, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, सारण एवं कैमूर में खोले जाएंगे।

अरविन्द ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के तहत कृषि संचालित ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) बिहार में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के विकास, सशक्तीकरण और ग्रामीण गरीबी के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। राज्य में अबतक 10.30 लाख जीविका स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) गठन किया गया है। जिसके तहत 1.27 करोड़ परिवार रोजगार सृजन के लिए जोड़े गए हैं। इसके लिए योजना के तहत 66,270 ग्राम संगठन और 1296 संकुल स्तरीय संघ गठित हो चुके हैं।

swatva

जीविका समूहों ऋण के लिए बैंकों को लिंकेज किया गया है। बैंकों की वित्तीय समावेशन योजना ग्रामीण जीविका के तहत इन समूहों को अबतक कुल मिलाकर 16696 करोड़ रुपए की राशि ऋण के रूप में उपलब्ध कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here