बिहार में अब लेजर तकनीक से होगी स्पाइन सर्जरी व चर्मरोग का उपचार, मिलेंगी अन्य सुविधाएं

0

पटना : राजधानी पटना से सटे इलाके फुलवारीशरीफ में शनिवार को संजीवनी लेजर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार मौजूद रहे।

तकनीक हर चीज को बना रही है आसान

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। वर्तमान में तकनीक हर चीज को आसान बना रही है। इससे पहले लोग इसका स्पाइन सर्जरी करवाने से डरते थे, क्योंकि उन्हें लगता था इसमें अधिक तकलीफ होगी। लेकिन वर्तमान में तकनीक की मदद से इसका आसानी से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में भी बिहार के लोगों को इसका इलाज करवाने में बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा उनको बिहार में ही संजीवनी लेजर क्लिनिक जैसे संस्था में मिल गई है। उन्होंने इसके लिए पुष्पा संजीवनी ग्रुप को धन्यवाद भी दिया।

swatva

चर्म रोग का लेजर थेरपी के जरिए इलाज

इसके साथ ही मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में चर्म रोगी की संख्या बढ़ रही है और इसके इलाज के लिए लोग अत्यधिक परेशान रहते हैं, उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि संजीवनी लेजर क्लिनिक में चर्म रोगियों के लिए भी इलाज की सुविधा होगी और लेजर थेरपी के जरिए उनका इलाज किया जाएगा।

मरीज की तकलीफ को समझे खुद की तकलीफ

इसके अलावा मंत्री जीवेश कुमार ने सभी चिकित्सकों से आग्रह करते हुए कहा कि कहा कि यदि चिकित्सक मरीज की तकलीफ को खुद की तकलीफ समझ कर सेवा करें तो यह उनकी सबसे बड़ी सेवा होगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वामी जी कहते हैं पीड़ित मानव का सेवा सबसे बड़ा सेवा है, इसलिए मेरा भी धरती के भगवान से यही प्रार्थना है कि वह इस विचार पर काम करें।

स्पाइन से जुड़ी समस्या को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि इस तरह का क्लीनिक बिहार के बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। अब बिहार के लोगों को स्पाइन से जुड़ी समस्या को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनको यह सुविधा संजीवनी लेज़र क्लिनिक में आसानी से मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर के डॉक्टर बिहार को लेकर चिंता कर रहे हैं यह बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।

बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिए तत्पर है संजीवनी लेजर क्लिनिक

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. सुष्मिता शर्मा ने कहा कि संजीवनी लेजर क्लिनिक में लोगों को चर्म रोग और स्पाइन से जुड़ी हर एक समस्या का निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर रोज चर्म रोगियों में इजाफा देखने को मिल रहा है कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां चर्म रोग नहीं है इसलिए इस समस्या के निवारण के लिए हमें सतर्क रहना होगा साथ ही थोड़ी सावधानी के साथ इस समस्या का निवारण भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संजीवनी लेजर क्लिनिक में लोगों को एक ही जगह पर नस से जुड़ी समस्या, शिशु चिकित्सा, चर्म रोग से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुष्पा संजीवनी ग्रुप द्वारा बिहार वासियों को सस्ती दर पर बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है और अब बिहार के लोगों को और अधिक और कम समय में सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए यह प्रयास किया गया है।

पूरे देश में तेजी से बढ़ रही नस और स्पाइन से जुड़ी समस्या

वहीं, इस कार्यक्रम को डॉ. आयुष शर्मा जो वर्तमान में रेलवे का सबसे बड़ा अस्पताल मुंबई में नस और स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के डॉक्टर हैं ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में नस और स्पाइन से जुड़ी समस्या पूरे देश में सर्वाधिक देखने को मिल रही है और खासकर बिहार में यह समस्या और अधिक देखने को मिल रही है उन्होंने कहा कि मैं मुख्य रुप से बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला हूं और यहां के लोगों से व्हाट इस तरह की समस्याओं के बारे में सुनता रहता हूं। लेकिन, उन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वर्तमान में स्पाइन का इलाज बिल्कुल ही आसान तरीके से उपलब्ध है। उन्होंने कहा की लेजर थेरेपी के जरिए मात्र हल्की ही कट के जरिए इस समस्या का इलाज किया जा सकता है और संजीवनी लेजर क्लीनिक में यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध है।

संजीवनी लेजर क्लिनिक पुष्पा संजीवनी ग्रुप की एक नई पहल

जानकारी हो कि संजीवनी लेजर क्लिनिक पुष्पा संजीवनी ग्रुप की एक नई पहल है जिसके जरिए बिहार के लोगों को बिहार में ही उत्तम और बेहतर तरीके की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। संजीवनी लेजर क्लिनिक बिहार में पहली ऐसी क्लिनिक है जिसमें लेजर थेरपी के साथ ही साथ उन्नत बाल रोग और तंत्रिका-मनोविकार का भी इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही इस क्लिनिक में लोगों को सस्ते दर में बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

डॉ. राम चड्ढा ने किया स्पाइन से जुड़ी समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा

उदघाटन सत्र के बाद पीठ दर्द पर विशेष कार्यशाला यानी कंटिन्यूइंग मेडिकल एडुकेशन (सीएमई) का भी आयोजन हुआ। वहीं इस कार्यशाला में मुंबई के लीलावती अस्पताल के स्पाइन सर्जन डॉ. राम चड्ढा ने स्पाइन से जुड़ी समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा किया। वहीं, मुंबई के ही जसलोक अस्पताल के स्पाइन सर्जन डॉ. गौतम जावेरी और कोकिलाबेन अस्पताल के डॉ. विशाल पेशटिवर इस कार्यशलाा के पैनलिस्ट थे। वहीं, वरीय मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. केपी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here