बंटवारे के दौरान देवर ने भाभी के सर पर मारा हथौड़ा हुई मौत

रोते बिलखते परिवार के लोग

-बड़ों के झगड़े में दो बच्चे हुए अनाथ, दो मां के साथ गए जेल
बक्सर : मामूली विवाद में देवर ने भौजाई की हत्या कर दी। घटना इटाढ़ी थाना गांव के भरटोली मोहल्ले की है।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इटाढ़ी थाने की पुलिस ने आरोपी युवक एवं उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला घटना मंगलवार सुबह की है। मुखलाल ने अपनी सगी भाभी चंदा के सर पर हथौड़े से वार कर दिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना के अनुसार उसका अपने बड़े भाई के साथ बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

घर में एक चापाकल है।विवाद को बढ़ते देख बडे भाई विनोद चौधरी ने चापाकल के मुंडा को ख़ोलकर छोटे भाई मुखलाल चौधरी को दे दिया। पर मुखलाल की पत्नी उषा देवी इतने पर भी नहीं मानी। और चापाकल के पाइप में बालू डालने लगी। यह देख विनोद व उसकी पत्नी चंदा देवी उषा से झोटा झोटी करने लगे। इसे देख देवर मुखलाल ने गुस्से में तमतमाया भाभी चंदा के सर पर पीछे से हथौड़ासे वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों के सहयोग से आनन फानन में सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया। जिसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

swatva

शव को पोस्टमार्टम के उपरांत उसे इटाढ़ी लाया गया। मृतिका चंदा देवी पति विनोद चौधरी 40 वर्ष की मां सोना देवी पति स्व बैजनाथ चौधरी गांव अमीरथा थाना कुदरा कैमूर ने मृतिका के देवर मुखलाल चौधरी व उसकी पत्नी उषा देवी पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नामजद मुखलाल चौधरी व उसकी पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल जाने वाली उषा के साथ उसकी दुधमुंही बच्ची सहित अन्य दो अबोध बच्चे भी हैं। जिन्हें भी मां के साथ जेल  जाना पड़ा है। घटना को लेकर पूरा गांव स्तब्ध रह गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर मृतिका के भी दो अबोध बच्चे बिलख बिलखकर मां के लिए तड़प रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here