उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी जाप, नेता प्रतिपक्ष का भाजपा से आंतरिक गठबंधन- पप्पू यादव

0

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर है। प्रेस वार्ता कर पप्पू यादव ने बताया कि बिहार में कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा है। कांग्रेस के समर्थन मांगने को लेकर आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया। देश के हालात को देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया हैं। पार्टी के सभी नेता आज से ही तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। मैं खुद 26, 27, 28 अक्टूबर को दोनों विधानसभा में प्रचार करूंगा।

swatva

पप्पू यादव ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार का विपक्ष नकारा है। कभी सड़कों पर नहीं उतरता है। विपक्ष के नेता का भाजपा से आंतरिक गठबन्धन है। पप्पू यादव ने बताया कि आज बिहार की स्थिति बहुत ही खराब है। बिहारियों का हर जगह अपमान हो रहा हैं। कश्मीर में बिहारियों की हत्या हो रही हैं। आज भी हजारों बिहारी काश्मीर में फंसे हुए है। सत्ता पक्ष और विपक्ष को इन बिहारियों से कोई मतलब नहीं है। जन अधिकार पार्टी बिहारी मजदूरों को काश्मीर से सुरक्षित वापसी के लिए बिहार सरकार से आग्रह करती हैं। अगर सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने में असमक्ष है तो जाप पार्टी अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी।

पप्पू यादव ने कहा कि अगर राष्ट्रपति के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जा सकते है तो बिहारियों को वापस लाने के लिए प्लेन की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती हैं। जन अधिकार पार्टी 50 लाख रुपये खर्च कर बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापस लाएगी। पप्पू यादव ने बताया कि मिथिला में बाढ़ के हालात है। हमारा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे अविलम्ब कोसी और सीमांचल क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त इलाके घोषित कर किसानों के सभी तरह के कर्ज को माफ करें।

पप्पू यादव ने बताया कि आज कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात हुई है। आज देश के जो हालात हैं, किसानों का आंदोलन को कुचला जा रहा है। अडानी और अम्बानी के लिए सभी सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। 110 रुपया पेट्रोल, और 1000 प्रति सिलिंडर गैस खरीद रहे हैं। जनता महंगाई से कराह रही हैं। कांग्रेस इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ रही हैं। जन अधिकार पार्टी आने वाले समय में कांग्रेस के साथ मजबूती से केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगीं। बिहार से पलायन को रोकना और गरीबी हटाना हमारी पार्टी की प्रमुख प्रमुखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here