पुलिस की हिरासत से भागे सिकठी पैक्स अध्यक्ष

मार पीट के बाद ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान कई फाइल फोटो

-नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी,धर पकड़ के लिए छापेमारी जारी
बक्सर : सिकठी के पैक्स अध्यक्ष निशांत सिंह व उनका भाई पुलिस की हिरासत से भाग निकले हैं। गुरुवार को उन्हें धनसोई थाने की पुलिस न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए ले गई थी। लेकिन, जज ने गिरफ्तारी मेमो प्रस्तुत करने को कहा। इसके लिए पुलिस टीम ने अपने थाने को सूचना दी। ऐसी स्थिति में निशांत सिंह व उनके भाई अमरीश को बाहर रखना पड़ा। तभी वहा पर पुना सिंह के समर्थक पहुंच गए मौका देख वे दोनों को भागा ले गए।

इसकी प्राथमिकी नगर थाने में धनसोई के थानाध्यक्ष रौशन कुमार दर्ज कराया हैं। इस बाबत पूछने पर पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सिकठी में दो अक्टूबर को चुनावी रंजीश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। यह दोनों उसी केस के आरोपी थे। जिनका उपचार वाराणसी में चल रहा था। गुरुवार को पुलिस इलाज के बाद पेशी के लिए दोनो को लेकर कोर्ट पहुंची। इसी बीच उनसे मिलने बहुत से लोग पहुंच गए। पुलिस वाले कम थे और उनके समर्थक ज्यादा। इसी का लाभ उठा वे भाग खड़े हुए। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। हालांकि पुलिस जो प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसमें भागने वाले दो लोगों के अलावा कई का नाम शामिल है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here