योगी आदित्यनाथ से मिले विवेक ठाकुर, चुनाव पर हुई चर्चा

0

लखनऊ : भाजपा नेता, राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी विवेक ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किया। विवेक ठाकुर ने मुलाकात में मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।

ज्ञातव्य हो कि भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी सिलसिले में विवेक ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर चुनावी रणनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

swatva

बता दें कि मार्च में संभावित चुनाव को लेकर एक-एक करके जिन नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों से वार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारियां जुटाकर त्रुटियों को दूर करने में जुटे हैं।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बिहार के तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है तो वही संजीव चौरसिया को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है इसके अलावा विवेक ठाकुर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here