राजद का इतिहास और चरित्र रहा है गठबंधन का साथियों को धोखा देना : भाजपा

0

पटना : उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच महाभारत जारी है कांग्रेस का आरोप है कि राजद ने कांग्रेस से बिना पूछे दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जबकि गठबंधन नियम के अनुसार 1 सीट कांग्रेस को दी जानी थी और एक सीट पर राजद को चुनाव लड़ना था, लेकिन राजद ने विश्वासघात करते हुए दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसको लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद का इतिहास और चरित्र रहा है गठबंधन के साथियों को धोखा देना।

भाजपा नेता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जब पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से बने, जिसके बदले में लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी को धोखा दिया। उसके बाद उन्होंने झारखंड में शिबू सोरेन के पार्टी झामुमो को धोखा दिया, जीतन राम मांझी के हम पार्टी को धोखा दिया, मुकेश स हनी के पार्टी को धोखा दिया, उपेंद्र कुशवाहा को भी उन्होंने धोखा दिया और अब उनके सबसे लंबे समय के साथी कांग्रेस को तो उन्होंने अपनी औकात पर लाकर खड़ा कर दिया है।

swatva

अरविन्द ने कहा कि इससे यह बात तो जग जाहिर हो गया है कि राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी ने जिन नेताओं को औकात बताई, वह कहीं ना कहीं किसी जाति समुदाय का नेतृत्व करते थे उनमें यह प्रमुख समुदाय है। पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कहीं न कहीं इन सभी समुदायों  को धोखा देने और ठगने का काम राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने एरोगेंसीं के साथ किए। इन नेताओं को उसी समय समझ लेना चाहिए था कि, जो व्यक्ति अपने बड़ा भाई का ना हो सका वे महागठबंधन के दलों के नेताओं का क्या होगा?

जिन पार्टियों के नेताओं का स्वाभिमान और जमीर जाग गया, जिनमें में थोड़ा सा भी अपना लोक लाज बचा हुआ था, वे राजद और महागठबंधन से बाहर चले गए। और वे आज बिहार के विकास में लगे हुए हैं, वे विकास उन्मुख राजनीति के सिद्धांत पर चल चुके हैं। वैसे देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी में न नेता है, न नीयत है, न नीति है, न जमीर बचा है, ना कोई सिद्धांत है, जिसके कारण आज पूरे देश में यह छोटे-छोटे दलों के पिछल्गू बने हुए हैं। और इनके नेता अभी तक घोटालों से अमीर बने हैं और अभी भी उसी में मस्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here